कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को जाएंगे गिरिडीह, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

|

Share:


झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस एक्टिव मोड पर काम कर रही है. कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भी बदलाव कर दिया गया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है. केशव महतो कमलेश प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं इसी के तहत केशव महतो कल शुक्रवार को गिरिडीह जाएंगे.

इस मामले पर जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव महतो कमलेश पहली बार गिरिडीह के दौरे पर आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. प्रदेश अध्यक्ष यहां संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत आ रहे हैं. कार्यक्रम में वह जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के साथ संवाद करेंगे.

कार्यक्रम गरिडीह के एक होटल में दिन के 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कोडरमा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.

Tags:

Latest Updates