Loksabha Election: प्रमुख राजनैतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों पर ज्यादा ध्यान दिया है

,

|

Share:


Loksabha Election: इस लोकसभा चुनाव में, प्रमुख राजनैतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों पर ज्यादा ध्यान दिया है। झारखंड की 6 सीटों पर, 7 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने तीन महिलाओं को, इंडिया एलायंस ने चार महिलाओं को टिकट दिया है. पार्टी लेवल पर बात करें तो कांग्रेस ने दो महिलाओं को प्रत्याशित किया है। झामुमो और राजद ने एक-एक महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा से अन्नपूर्णा देवी कोडरमा सीट, सीता सोरेन दुमका से और गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने महगामा विधायक दीपिका पाडेय सिंह को गोड्‌डा से और बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से प्रत्याशी बनाया है।

झामुमो से जोबा मांझी सिंहभूम और राजद से ममता भुइयां पलामू की उम्मीदवार हैं। ममता पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के छोटे भाई की पत्नी हैं। सिंहभूम सीट पर भाजपा की गीता और झामुमो की जोबा में सीधी टक्कर है। हालांकि, सातों महिला उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। ऐसे में 6 सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा।

Tags:

Latest Updates