झारखंड में भी बनाए जाएंगे हॉली-डे होम, केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए 12 करोड़ रुपए

|

Share:


बाबा नगरी देवघर में आने वाले अधिकारियों की सुविधा के लिए अब होली डे होम बनाई जाएगी. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में आगरा के तर्ज पर होली डे होम बनाए जाने की मांग केंद्र सरकार से की थी. सांसद दुबे ने देश के अन्य शहरों की तर्ज पर देवघर आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों व अधिकारियों के ठहरने के लिए एक हॉली डे होम बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी को दिया था.

निशिकांत दुबे ने बताया कि एम्स और देवघर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारी व ऑफिसर्स का देवघर में आना जाना बढ़ गया है. देश भर से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने आने वाले केंद्रीय अधिकारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही देवघर सहित संताल परगना में भारत सरकार के कई प्रोजेक्ट चालू हैं, इससे भी केंद्रीय अधिकारी व कर्मचारी का मूवमेंट देवघर में बढ़ा है. बड़े शहर व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की तर्ज पर देवघर में हॉली डे होम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. जल्द ही शहर के नजदीक जमीन मिल जाने के बाद यह होली डे होम बन जायेगा. इससे देवघर की भव्यता देश स्तर पर और बढ़ेगी.

बता दें इस हॉलीडे होम में सभी आधारभूत सुविधाएं कम दामों में उपलब्ध होंगी. होली डे होम के चारों ओर बगीचे भी बनाए जाएंगे. देश के कई शहरों में केंद्र सरकार की होली डे होम बनाए गए हैं.

Tags:

Latest Updates