छात्र सीट पर RJD-Congress के बीच उठापटक जारी, नहीं मिली टिकट तो होगा सामूहिक इस्तीफा

,

Share:

20 मई को चतरा में मतदान होगा। यहाँ से भाजपा ने कालीचरण सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर अब तक I.N.D.I.A गठबंधन ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। RJD-Congress दोनों में सीट के लिए पेंच है। राजद ने इस सीट पर अपना दावा दर्ज किया है, और उनके विधायक सत्यानंद भोक्ता ने चुनाव लड़ने की बात कही है। कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन वे अपने अधिकार को नहीं छोड़ने का दावा करते हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है, लेकिन आधिकारिक ऐलान अब तक नहीं हुआ है। जेएमएम और कांग्रेस ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, लेकिन चतरा सीट पर अभी भी समाधान नहीं मिला है।

इधर, लोहरदगा सीट से जेएमएम के विधायक चमरा लिंडा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जेएमएम इस सीट को भी अपने खाते में रखना चाहती , हालांकि कांग्रेस ने इस सीट के लिए सुखदेव भगत के नाम पर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है।

कांग्रेस लड़े या राजद प्रत्याशी स्थानीय ही होगा

एक और जहां राज्य के श्रम, नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता राजद की ओर से स्थानीय प्रत्याशी देने की बात कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि यहां कांग्रेस लड़े या राजद प्रत्याशी स्थानीय ही होगा। वहीं कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति सदस्य आभा ओझा कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर आश्वस्त हैं। कांग्रेस नेत्री आभा ओझा ने कहा है कि चतरा सीट कांग्रेस को मिलनी तय है।

सामूहिक इस्तीफा देना होगा

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पार्टी फोरम में अपने-अपने दावों के साथ अपनी बातें रख रहे हैं। राजद के कई कार्यकर्ताओं ने यह व्यक्त किया है कि अगर चतरा सीट से टिकट नहीं मिलता है तो सामूहिक इस्तीफा देना होगा।

चतरा सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है

चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणी भी सीट शेयरिंग में देरी के बीच अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। उन्होंने बताया कि चतरा सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है, और वे इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका प्राथमिक लक्ष्य भाजपा को हराना है, और इसके लिए वे अपनी पार्टी को कांग्रेस में मिलाने का प्रस्ताव भी दे चुके हैं। उन्हें आशा है कि कांग्रेस उन्हें अपने प्रत्याशी के रूप में चुनेगी।

Tags:

Latest Updates