रांची में बनेगा देश का पहला गोल फुट ओवरब्रिज !

Share:

झारखंड की राजधानी रांची को अब अन्य महानगरों की तरह सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए रांची में यातायात की सुगमता पर जोर दिया जा रहा है. जहां एक ओर रांची में फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है वहीं अब रांची में फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो राजधानी रांची में बनने वाला फुट ओवरब्रिज देश का पहला गोल फुट ओवर ब्रिज होगा. अब तक देश में कहीं भी इस तरह का ब्रिज नहीं बनाया गया है.

राजधानी रांची की आबादी में पहले से काफी इजाफा हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2001 में रांची शहर की आबादी 23,50,612 थी, वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार रांची जिले की आबादी 29,14,253 लाख थी. पिछले एक दशक में राज्य की जनसंख्या की वृद्धि दर 22.3% को औसत मान लिया जाये, तो वर्तमान में रांची जिला की आबादी 35,64,130 हो चुकी है. बढ़ती आबादी के साथ रांची का सड़कें भी पहले से ज्यादा व्यस्त हो गई हैं. रोड पर गाडिय़ों की संख्या भी बढ़ गई है. रांची की सड़कों में जाम कगने की शिकायत अब आम बात हो गई है.

रांची में फुटओवर ब्रिज बनाने की कवायद दिसंबर 2021 से ही चल रही है. इसकी की पहल दिसंबर 2021 से ही हो रही है. जुडको को इसके निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गई है. लेकिन इस दौरान काम करने वाली एजेंसी ही नहीं मिली। अब लगभग दो साल बाद फिरायालाल चौक पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए एजेंसी तैयार हो गई है. बंगाल की एक कंपनी को यहां फुट ओवरब्रिज बनाने का काम दिया गया है. पश्चिम बंगाल के अलिपुरद्वार की कंपनी बीआरबीए को जुडको ने गोल फुटओवर ब्रिज बनाने का काम दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के अलबर्ट एक्का चौक में प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज गोलाकार होगा,यह अलबर्ट एक्का की मूर्ति के चारों ओर घूम कर लोगों को सड़क पार कराएगा. यह कोलकाता के विश्व बंग्ला गेट की तरह होगा लेकिन इससे लोग रोड क्रॉस कर सकेंगे. बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए इसमें सीढ़ी के अलावा एक्सक्लेटर भी लगाया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस फुटओवर ब्रिज के निर्माण में लगभग 18 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. और रांची में यह छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा.
वहीं राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने के लिए रांची के आठ प्रमुख सड़कों पर एस्केलेटर युक्त फुटओवर ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है. यह फुटओवर ब्रिज बिरसा चौक, हरमू चौक, बिग बाजार के पास, रोस्पा टावर, किशोरगंज चौक और न्यूक्लियस मॉल के पास बनना है.

अगर ये सभी ओवरब्रिज टाइम से रांची में बन जाएँगे तो राजधानी रांची स्मार्ट सिटी बनने की ओर एक कदम और आगे बढ़ाएगा. लेकिन अब आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि क्या समय पर ये प्रोजेक्ट्स पूरे होते हैं या नहीं.

Tags:

Latest Updates