LokSabha Election : झारखंड में दूसरे चरण की तीन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

, ,

Share:

Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण (जो देश का चौथा चरण है) में चार सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद, अब दूसरे चरण (देश का पांचवां चरण) में तीन सीटों – कोडरमा, चतरा, और हजारीबाग में भी राजनीतिक दंगल शुरू हो गया है।

शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग ने इन तीन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा, आयोग ने झारखंड विधानसभा के गांडेय उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की। सरफराज अहमद के इस्तीफा के बाद, यह सीट 31 दिसंबर 2023 से खाली है।

लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही यहां नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। गांडेय उपचुनाव तथा लोकसभा की तीनों सीटों चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग में नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच चार मई को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित है।

इन तीन लोकसभा सीटों और झारखंड विधानसभा के गांडेय उपचुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा। यहां, तीनों सीटें जनरल सीटें हैं। इस चरण के चुनाव में, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, विनोद सिंह आदि चुनावी मैदान में हैं।

Tags:

Latest Updates