झारखंड झारखंड नौकरी सीरीज़

JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते के पास मिली 15 अभ्यर्थियों की सूची, 10 सफल हुए

खियांग्ते के पास मिली 15 अभ्यर्थियों की सूची
खियांग्ते के पास मिली 15 अभ्यर्थियों की सूची

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़ी एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के लैपटॉप से एक संदिग्ध सूची बरामद हुई है, जिसमें 15 अभ्यर्थियों के नाम दर्ज हैं। जांच एजेंसी CID के मुताबिक, इस सूची में अभ्यर्थियों के रोल नंबर, इंटरव्यू की तिथि और उन्हें डीएसपी (DSP) तथा जेएएस (JAS) जैसे अहम प्रशासनिक पद देने का पूरा ब्योरा हाथ से लिखा हुआ पाया गया है। इस खुलासे के बाद से राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भारी हड़कंप मच गया है।

CID की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जब CID ने इस संदिग्ध 'सेटिंग चार्ट' का मिलान 11वीं से 13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणामों से किया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि इस सूची में शामिल कुल 15 में से 10 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से हो चुका था। यानी वे परीक्षा पास कर चुके थे। 

किन 10 अभ्यर्थियों के नाम मिले?

सूची में जिन 10 सफल अभ्यर्थियों के नाम सामने आए हैं, उनमें कश्मीरा हेम्ब्रम, रवि कुमार, महिमा सिंह, विवेक कुमार, जयदीप चौधरी, जनक राज, शालिनी राठी, सेजल सहरावत, विक्की और सरिता बारला शामिल हैं।

सीधे अध्यक्ष के बोर्ड में कराई गई थी साठगांठ

CID की जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों ने सीधे तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांगते के साथ सांठगांठ की थी। एक सुनियोजित साजिश के तहत इन सभी का इंटरव्यू किसी अन्य सदस्य के बोर्ड में कराने के बजाय सीधे तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांगते के विशेष बोर्ड में ही तय किया गया था। इस खुलासे से साफ होता है कि इंटरव्यू प्रक्रिया महज एक दिखावा और औपचारिकता भर थी, जबकि चयन के परिणाम पहले से ही तय किए जा चुके थे।

शेयर करें WhatsApp X Facebook

संबंधित खबरें