मंईयां योजना अपडेट : दिवाली से पहले आ सकती है अक्टूबर माह की राशि, तैयारियां शुरू
झारखंड की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार अक्टूबर महीने की किस्त लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले यानी 8 नवंबर तक करीब 51 लाख पात्र महिलाओं के खातों में अक्टूबर महीने की राशि भेजी जा सकती है।
अक्टूबर महीने की किस्त को लेकर शुरू हुई तैयारी
मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को जल्द राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, सामाजिक सुरक्षा विभाग ने राशि ट्रांसफर करने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की कोशिश है कि त्योहार से पहले लाभुक महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचाए जा सकें।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। दिवाली जैसे त्योहार के समय घर के खर्च बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर समय पर किस्त मिलती है, तो महिलाओं को खरीदारी और दूसरी जरूरी चीजों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। हालांकि, किस्तों का भुगतान अलग अलग ज़िलों में अलग अलग तारीखों पर हो सकता है।
दुर्गा पूजा से पहले भी मिली थी किस्त
मंईयां सम्मान योजना के तहत त्योहारों के दौरान समय पर राशि देने की कोशिश पहले भी की गई है। इससे पहले दुर्गा पूजा से पहले सितंबर महीने की किस्त लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब इसी तरह अक्टूबर महीने की राशि दिवाली से पहले भेजने की तैयारी की जा रही है।
त्योहारों के समय महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि लाभुक महिलाएं अक्टूबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही हैं।
लाभुक महिलाएं ऐसे चेक करें स्टेटस
मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाएं अपना भुगतान का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पोर्टल के होमपेज पर जाकर 'Track Application Status' के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जहा अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करने के बाद कैप्चा भरकर 'Get OTP' पर क्लिक करना होता है। मोबाइल पर आए ओटीपी को सत्यापित करने के बाद डैशबोर्ड पर आवेदन की स्थिति और भुगतान का विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है।
फिलहाल अक्टूबर महीने की किस्त के भुगतान को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सभी लाभुकों के खातों में 8 नवंबर से पहले राशि पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि होने तक इसे संभावित भुगतान कार्यक्रम के रूप में ही देखा जाना चाहिए।