झारखण्ड सरकार की आधे से ज्यादा योजनाएं अधूरी, पढ़िए पूरी खबर

, ,

Share:

नगर विकास विभाग राज्य के शहरों की विकास योजनाओं का काम झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी यानि जुडको के जरिए करवा रहा है. 2017 से 2023 तक, जुडको को 129 योजनाओं का काम मिला, लेकिन इसमें से केवल 46 योजनाएं ही पूरी हो सकीं हैं। 83 योजनाएं अब भी अधूरी हैं।

कांटाटोली फ्लाईओवर, ट्रांसपोर्ट नगर, अर्बन सिविक टॉवर जैसी बड़ी योजनाएं रांची, धनबाद, चास, आदित्यपुर, गिरिडीह, देवघर और हजारीबाग में वाटर सप्लाई और सीवरेज-सेप्टेज स्कीम, इनमें भी कई योजनाओं का काम अधूरा है.

कांटाटोली फ्लाईओवर, जिसके बनने के इंतज़ार में लोग बूढ़ा गए, उन्हें अभी और इंतज़ार करना होगा क्यूंकि, फ्लाईओवर का काम 4 अप्रैल 2024 तक पूरा होना था, लेकिन अबतक केवल 48% काम ही हुआ है। यानि कि आधा. इसे पूरा करने के लिए कंपनी के पास अब सिर्फ 4 महीने ही बचे हैं।

हालाँकि कांटाटोली फ्लाईओवर रघुबर दास जी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जाता है. कांटा टोली फ्लाईओवर की नीव भी तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यकाल में ही रखी गयी थी. तारीख थी 15 नवंबर 2017 , साल 2018 के बिच में फ्लाईओवर का काम शुरू हुआ. तब अंदाज़ा लगाया गया था कि दो साल में प्रोजेक्ट कम्पलीट हो जायेगा. लेकिन फिर DPR में गड़बड़ी के कारण प्रोजेक्ट डिले हो गया. फिर DPR में IIT मुंबई द्वारा सुधार कराया गया. और प्रोजेक्ट की जो पहले 192 करोड़ थी वो बढ़ कर 257 करोड़ हो गया. इसी के साथ प्रोजेक्ट का डेडलाइन भी बढ़ कर 2021 हो गया.

वहीँ रांची ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 का काम 9 मई 2024 तक पूरा होना चाहिए था, लेकिन इसमें भी केवल 53.97% काम ही हुआ है। अर्बन सिविक टॉवर का काम 31 अक्टूबर 2023 को ही मुकम्मल होना चाहिए था, लेकिन इसमें भी अबतक केवल 54% ही काम हो सका है।

आईये अब जानते हैं झारखण्ड में चल रहे प्रोजेक्ट की डेडलाइन किया थी और कितना काम हुआ है

कांटाटोली फ्लाईओवर 04.अप्रैल 2024 और 48% काम हुआ

ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 09.may.2024 और 53.97% काम हुआ

कचहरी-कांटाटोली चौक 4 लेन 26.दिसंबर.2014 7% काम हुआ

राजमहल अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.मार्च .2024 62.91%

चक्रधरपुर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 26.march.2022 64%

मधुपुर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 31.december.2023 81.62%

चतरा अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 10.may.2021 70%

मझिआंव अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.october.2023 72.76%

कोडरमा अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 26.july.2024 87%

बासुकीनाथ अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.june.2024 33.36%

देवघर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 31.december.2024 27.29%

दुमका अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.09.2024 60%

अब तो यही लगता है कि झारखण्ड में डेडलाइन जैसे शब्दों का कोई मायने नहीं है. अडजस्मेंट के नाम पर जनता परेशानी उठाने को मजबूर है.

Tags:

Latest Updates