लोकसभा चुनाव : झारखण्ड में कई मतदान केंद्रों में EVM हुए ख़राब, 3 बजे तक 56.42 प्रतिशत मतदान

,

|

Share:


झारखंड में भी चौथे चरण में चार सीटों पर वोटिंग हो रही है. लोहरदगा, सिंहभूम, पलामू और खूंटी लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ. Etv झारखण्ड के मुताबिक, मतदान के दौरान तकनीकी खामियों की वजह से कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम बदले गए हैं. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा में जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के दौरान अब तक 14 बैलट यूनिट, 14 कंट्रोल यूनिट और 42 वीवीपैट बदले गए हैं.

दोपहर 3 बजे तक झारखंड में कुल 56.42 प्रतिशत वोटिंग हुई.

खूटी में- 59.97 प्रतिशत, लोहरदगा में 56.72 प्रतिशत, पलामू में 53.35 प्रतिशत और सिंहभूम में 57.62 प्रतिशत मतदान हुए.

झारखंड के चार लोकसभा सीट पर दोपहर 01:00 बजे तक 43.80 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

खूंटी में 47.41%

लोहरदगा में 43.46%

पलामू में 41.85%

सिंहभूम में 43.83%

झारखंड के चार लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 27.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

खूंटी में 29.14 %
लोहरदगा में 27.77 %
पलामू में 26.95 %
सिंहभूम में 26. 16 %

Tags:

Latest Updates