झारखंड झारखंड वायरल

'इलाज नहीं, गालियां मिलीं' सर्पदंश से पीड़ित महिला की मौत पर खूब भड़के बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी का पोस्ट
बाबूलाल मरांडी का पोस्ट

लातेहार ज़िले के मनिका स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश से पीड़ित महिला का इलाज करने से न सिर्फ मना कर दिया गया, बल्कि वहां तैनात तबारक अंसारी द्वारा मरीज़ के परिजनों को अभद्र गालियां भी दी गयीं. ये आरोप नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाये हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से आज एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि जब मनिका स्वास्थ्य केंद्र पर सांप के डंसने से पीड़ित एक महिला इलाज कराने पहुंची, तो उसका इलाज करने से मना कर दिया गया. इतना ही नहीं, उसे तबारक अंसारी नामक एक कर्मचारी ने मरीज़ के परिजनों को कथित रूप से भद्दी भद्दी गालियां भी दीं.

बाबूलाल मरांडी के पोस्ट में क्या?

https://x.com/yourBabulal/status/2113121698308579575

बाबूलाल मरांडी ने आगे पोस्ट में लिखा, लोग कितनी आस और उम्मीद लगाकर इलाज के लिये अस्पताल जाते हैं, लेकिन वहां इलाज के बजाय ऐसा दुर्व्यवहार मिले, तो उनपर क्या बीतती होगी. उन्होंने लातेहार सिविल सर्जन और लातेहार पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी कड़ी आलोचना की है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम फूलपति देवी है, और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. 

शेयर करें WhatsApp X Facebook

संबंधित खबरें