यलो अलर्ट

खबर-ए-मौसम : गढ़वा, पलामू में ऑरेंज तो लातेहार हजारीबाग में यलो अलर्ट

,

|

Share:


झारखंड में गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। आज फिर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, जमाताड़ा और दुमका के इलाके शामिल हैं। वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी और सरायकेला, खरसांवा और हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

डाल्टेनगंज में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून के बाद ही मानसून की एंट्री होगी। इन इलाकों में बारिश के आसार हैं, और मौसम विभाग ने पश्चिमी हिस्से में गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना जाहिर की है। रांची में कल देर शाम मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया, और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में इस बारिश का कोई खास असर नहीं हुआ है।

14 जून तक हीटवेव को लेकर चेतावनी है, और मौसम विभाग ने दो तरह के अलर्ट के साथ-साथ हीटवेव की संभावना जाहिर की है। 14 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य भाग में बारिश की संभावना जाहिर की गई है। 14 जून के बाद राज्य में प्री मानसून का असर दिख सकता है।

मौसम विभाग के पिछले 24 घंटे के आंकड़े पर नजर डाले तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों मे मौसम शुष्क रहा है। पलामू जिले में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखा गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बोकारो में देखा गया।

राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 40 के पार है। सिर्फ चार जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 40 डिग्री से कम है – सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़ और लोहरदगा। इन जिलों में पारा 40 डिग्री से कम रहा है।

Tags:

Latest Updates