बाबूलाल मरांडी

जामताड़ा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कांग्रेस चाहती तो अलग राज्य बन जाता झारखंड

,

|

Share:


जामताड़ा के मोहनपुर पंचायत में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में आयोजित सभा में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का अस्तित्व आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है। झारखंड राज्य की मांग वर्षों से चली आ रही थी।

कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन वे चाहते तो 50 साल पहले ही झारखंड राज्य बना सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य नहीं बनाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ रहे। कांग्रेस ने पहले जयपाल सिंह को अपने साथ बुलाया, फिर शिबू सोरेन को पैसा देकर रखा और पकड़े जाने पर तिहाड़ जेल भी भेजा। इसलिए मैं आज आप सब लोगों से कहता हूं कि झारखंड के ये लोग कांग्रेस के विरोधी रहे हैं।

एनडीए सरकार ने 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य बनाया। सरकार बनते ही तीन साल के अंदर में अलग झारखंड राज्य बना और झारखंड राज्य बनने के बाद विकास का काम भी प्रारंभ हुआ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। अयोध्या में 500 साल से संघर्ष चल रहा था, लेकिन राम जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बन पा रहा था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ।

विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि लोग जात-पात को छोड़कर विकास के नाम पर वोट करें। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, रामप्रसाद मंडल, वकील मरांडी, पंचानन सोरेन, सुशील बास्की, राजीव महतो, चंद्रशेखर भैया, सुरेश राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Tags:

Latest Updates