झारखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन

|

Share:


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करने झारखंड पहुंच चुकी है. इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत देवघर एयरपोर्ट पर हुआ. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन,  कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

बता दें देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा करने क् बाद राष्ट्रपति राजधानी रांची पहुंचेंगी और नए हाईकोर्ट के भवन का उद्घाटन करेंगी. मालूम हो राष्ट्रपति अगले तीन दिनों तक झारखंड में ही रहेंगी.

Tags:

Latest Updates