इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली कल, देशभर से आ रहे नेता

,

Share:

इंडिया गठबंधन के दलों ने 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली में शक्ति का प्रदर्शन करने लिए पूरी ताकत झोंक दी है। महारैली के आयोजन के लिए इंडिया गठबंधन के दल संयुक्त प्रयास कर रहे हैं। इस महारैली में पांच लाख से अधिक लोगों की शामिलियत का दावा किया गया है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के उच्च नेताओं का समावेश होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुला सहित कई नेताओं ने रैली में भाग लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है।

इसके साथ महाराष्ट्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से प्रियंका चतुर्वेदी की रैली में शामिल होने की आशंका है. वहीं, कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राज्यसभा सांसद नासीर हुसैन ने शनिवार को झारखंड पहुंच कर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा की गयी।

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के साथ रैली के बारे में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिलाध्यक्षों, विधायकों, और पार्टी प्रत्याशियों से रैली की तैयारी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली।

क्या कहते हैं कांग्रेस व झामुमो के नेता

यह रैली परिवर्तन का शखंनाद करेगी. भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. इस रैली में समाज का हर वर्ग शामिल होगा. प्रभात तारा मैदान में जन सैलाब उमड़ेगा.

Tags:

Latest Updates