प्रधानमंत्री मोदी

जानिए प्रधानमंत्री मोदी 11 दिन में तीसरी बार क्यों आ रहे हैं झारखण्ड ?

, ,

Share:

प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर झारखण्ड आ रहे हैं. PM मोदी का 11 दिन में ये तीसरा झारखंड दौरा है। आज प्रधानमंत्री मोदी गिरिडीह के बरनी आ रहे हैं। जहां वो कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में सभा करेंगे।

पीएम मोदी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के साथ गिरिडीह और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले 11 मई को चतरा में उनकी सभा हुई थी। वहीं 3-4 मई को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में प्रचार किया था।

पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक सिंहभूम, पलामू, गुमला और चतरा का दौरा किया है। प्रधानमंत्री आज कोडरमा आ रहे हैं। इससे पहले झारखंड के दौरे में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड में भ्रष्टाचार के लिए जेएमएम और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

Tags:

Latest Updates