चतरा लोकसभा

हलके में जानिए चतरा लोकसभा क्षेत्र का पूरा गणित


Publish Date:

(IST)

Updated Date:

(IST)


  • 03:21 PM, 20 May 2024: आज हम आपको ले चलेंगे झारखंड के एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र, चतरा में। चतरा लोकसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी की सीट है और इसमें पूरा चतरा जिला, पूरा लातेहार जिला और पलामू जिले का कुछ हिस्सा शामिल है।

चतरा लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें हैं: सिमरिया, चतरा, मनिका, लातेहार और पांकी।

इस क्षेत्र की साक्षरता दर 49.43% है।

यहाँ के लगभग 28.2% मतदाता अनुसूचित जाति से हैं, जो लगभग 4,15,844 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 19.5%, यानी 2,87,552 हैं। मुस्लिम मतदाता लगभग 13.5%, यानी 1,98,400 हैं।

चतरा के 95.3% मतदाता ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जो लगभग 14,05,318 हैं। शहरी क्षेत्र के मतदाता केवल 4.7%, यानी 69,307 हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा में कुल वोटरों की संख्या 14,74,625 थी, और यहाँ 1,899 मतदान केंद्र थे।

चतरा से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं.


Tags:

Latest Updates