बिहार : मनचले लड़के ने बीच सड़क लड़की की मांग में डाला सिंदूर, फिर लड़की का……..

Share:

बिहार से एकतरफा प्यार में पागल लड़के का आजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां कई बार लड़के के प्रपोज करने के बाद भी लड़की नहीं मानी तब लड़के ने बीच सड़क पर लड़की मांग की सिंदूर भर दी. इसके बाद लड़की ने एकतरफा आशिक की जमकर पिटाई शुरू कर दी. बाद में आसपास खड़े लोगों ने भी प्यार में पागल आशिक की धुनाई करनी शुरू कर दी. फिर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला समझिए  

दरअसल, बिहार के जमुई का रहने वाले एक युवक, लड़की के एकतरफा प्यार में पड़ जाता है. लड़की को लड़के ने कई बार प्रपोज किया लेकिन लड़की ने हर बार उसे मना कर दिया. जिसके बाद मनचले युवक ने जमुई शहर के झाझा बस स्टैंड के पास बीच सड़क पर उसी लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. इससे परेशान लड़की ने बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी. सड़क के कारण तुरंत वहां भीड़ जुट गई. लड़की के साथ इस तरह के व्यवहार की वजह से वहां खड़े लोगों ने भी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी.

पुलिस को दी गई जानकारी

लड़की और स्थानीय लोगों की पिटाई को देखते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मनचले युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार युवक का नाम वीरू सिंह बताया गया है जो शहर के उझंडी मोहल्ले का रहने वाला है.

लड़की से कैसे हुई जान पहचान

बता दें कि पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वो लड़की से प्यार करता है. दरअसल, वीरू सिंह की बहन की शादी लड़की के पड़ोस में हुई है, इसी वजह से उसका आना जाना लड़की के घर लगा रहता था. उसी दौरान लड़के ने कई बार लड़की को प्रपोज किया लेकिन लड़की ने मना कर दिया. जिसके बाद मनचले लड़के ने बीच सड़क लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया. फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Tags:

Latest Updates