झारखंड झारखंड

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज की दो अहम बैठकें, संगठन और स्वच्छता पर चर्चा

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रविवार 1 नवंबर को अपने महागामा के खिरौंदी स्थित आवास पर दो अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें कीं. पहली बैठक में उन्होंने मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष मनिंदर सिंह के नेतृत्व में सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, SIR प्रक्रिया और क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही ज़रूरी दिशानिर्देश भी दिये गये।

इसके अलावा, दूसरी बैठक में मंत्री दीपिका ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), झारखंड की अभियान निदेशक रंजिता हेंब्रम से खास मुलाकात की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाना था. चर्चा के दौरान ODF प्लस, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण और पंचायत स्तर पर स्वच्छता सुविधाओं के  सही संचालन को लेकर खास बातचीत हुई और अहम दिशा निर्देश दिये गये। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का कहना है कि स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव के संकल्प को पूरा करने के लिये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है.

शेयर करें WhatsApp X Facebook

संबंधित खबरें