झारखंड में बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन बारिश होने की संभावना

Share:

झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है, पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में ठंड का अहसास होने लगा है. लेकिन अब ठंड में बढ़ोत्तरी होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों यानी 8 नबंवर को राज्य में मौसम बदलने वाला है और बारिश होने की संभावना है.  बारिश होने के बाद झारखंड में तापमान नीचे गिरेगा और कनकनी बढ़ जाएगी.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झारखंड में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. पहला विक्षोभ 1 नवंबर को आया था. नया पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक देगा. ताजा पूर्वानुकान में झारखंड के प्रभावित होने की बात अब तक सामने नई आई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव होगा. दीपावली के दौरान रात के ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ सकती है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि जमशेदपुर का 20.6, डालटनगंज का 17.5, बोकारो का 18.1, चाईबासा का 18.2, देवघर का 18.4, गिरिडीह का 18.2, रामगढ़ का 16.6 और गोड्डा का 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

Tags:

Latest Updates