CM चंपाई सोरेन ने अपने गृह जिला सरायकेला-खरसावां का दौरा किया, भाजपा को बताया तानाशाही सरकार

,

Share:

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार 13 अप्रैल को अपने गृह जिला सरायकेला-खरसावां का दौरा किया. गम्हरिया में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को विकास विरोधी और तनाशाही सरकार करार दिया. चंपाई सोरेन ने कहा कि तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ना ही महागठबंधन का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी कहकर लोगों को गुमराह करने वाली भाजपा ने झारखंड की जनता से दगाबाजी की है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गम्हरिया में आयोजित बूथ संवाद कार्यक्रम हिस्सा लिया ओर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को जिताने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दें. भाजपा को हराने के लिए जुट जाएं.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया

आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष दीपक मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया। इसके बाद, चंपाई सोरेन ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

किसी को अपना बूथ नहीं छोड़ना है

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यह भी कहा कि चुनाव वाले दिन किसी को अपना बूथ नहीं छोड़ना है. सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता सुबह साढ़े छह बजे से ही बूथ पर पहुंच जायेंगे. साथ ही झामुमो के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे.

 

Tags:

Latest Updates