भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल, झारखंड में दो चरणो में होगा यात्रा

, ,

Share:

14 जनवरी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने वाले है. राहुल गांधी की यह यात्रा झारखंड से फरवरी में होकर गुजरने वाली है. वहीं अब खबर आ रही है कि इस न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होने वाले है. इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी है.

उन्होनें आगे बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है जिसमें मुख्यमंत्री ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी है.

बता दें कि अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिन रहेंगे. झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी. फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के ‘संतालपरगना पहुंचेगा.आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. कांग्रेस कमेटी ने इसका शिड्यूल जारी कर दिया है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी और 6,713 किमी की यात्रा तय करेगी. इस दौरान 100 से ज्यादा लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों का दौरा करेगी.राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस दौरान 110 जिलों से होकर गुजरेगी. यात्रा का समापन 20-21 मार्च को मुंबई में होगा.

Tags:

Latest Updates