मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं- राजनाथ सिंह

|

Share:


झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है. ऐसे में केंद्रीय नेताओं का दौरा राज्य में शुरु हो गया है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर आज झारखंड के चतरा पहुंचे.उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. माता भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने झारखंड सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की.

राजनाथ सिंह ने इटखोरी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा. झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और बीजेपी को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है. राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के विकास की राह में तीन रोड़े हैं- जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी. झारखंड के लोग मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते. झारखंड में विकास की काफी संभावनाएं हैं.

 

Tags:

Latest Updates