गिरिडीह में जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

,

|

Share:


Ranchi : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के पास मंगलवार को आईआरबी जवानों से भरी बस दुर्घटना के चपेट में आ गयी। हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल बातये जा रहे हैं।

मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, 4 जवानों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी।

स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद, गिरिडीह थानाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लग गए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आईआरबी जवानों की एक बस गिरिडीह से गढ़वा की ओर रवाना हो रही थी, जिसमें कुल 39 जवान सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस चालक ने एक बाइक को बचाने में असंतुलित हो गया। इससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक टायर भी फट गया, जिससे बस सड़क पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बस में सवार एक दर्जन जवान घायल हो गए। एसपी के अनुसार दुर्घटना में आईआरबी-9 के एक जवान की मौत हुई है। वहीं चार घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया है।

Tags:

Latest Updates