Bullet News : जानिए रांची लोकसभा क्षेत्र से जुड़े रोचक आंकड़े

, ,

Share:

Ranchi : आज हम आपको ले चलेंगे झारखंड के एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र, रांची में।

रांची लोकसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी की सीट है और इसमें रांची जिला और सरायकेला-खरसावां जिले का कुछ हिस्सा शामिल है।

रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं: ईचागढ़, सिल्ली, कांके, खिजरी, हटिया, और रांची ।

इस क्षेत्र की साक्षरता दर 64.26% है ।

यहाँ के लगभग 5.4% मतदाता अनुसूचित जाति से हैं, जो लगभग 108,403 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 28.9%, यानी 580,159 हैं। मुस्लिम मतदाता लगभग 15.1%, यानी 303,109 हैं।

रांची के 47.5% मतदाता ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जो लगभग 953,549 हैं। शहरी क्षेत्र के मतदाता 52.5%, यानी 1,053,923 हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में रांची में कुल वोटरों की संख्या 2007472 थी

रांची से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के निवर्तमान संसद संजय सेठ और कांग्रेस यश्यास्विनी सहाय चुनाव लड़ रही हैं.

Tags:

Latest Updates