8 फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए. दिल्ली में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बना रही है. जीत के बाद पीएम मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की आप-दा से मुक्त हुई है। भ्रष्टाचार के हर कार्य की जांच होगी। जिन्होंने लूटा है, उन्हें लौटना भी पड़ेगा। यह भी मोदी की गारंटी है।
आप-दा की हार हुई है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आडंबर, अराजकता, अहंकार और आप-दा की हार हुई है। शॉर्टकट और झूठ, फरेब के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। दिल्ली की जनता 21वीं सदी में पहली बार सुशासन देखेगी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्र की तमाम योजनाओं को दिल्ली में रोका हुआ था। अब डबल इंजन की सरकार तेजी से राजधानी दिल्ली का विकास करेगी।
यमुना नदी का प्रदूषित पानी रहा चुनावी मुद्दा
यमुना दिल्ली की पहचान बनेगी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यमुना मइया की जय से भाषण शुरू किया और यमुना मइया की जय के साथ ही खत्म किया। दिल्ली चुनाव में यमुना का प्रदूषित पानी बड़ा मुद्दा बना था। अब प्रधानमंत्री ने यमुना को दिल्ली की पहचान बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यमुना हमारी आस्था का केंद्र है। यह जनादेश विकास के साथ-साथ विरासत की समृद्धि के लिए भी है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली को आधुनिक शहर बनाने का भी संकल्प लिया।