झारखंड

झारखंड के 12 जिलों में 19 मार्च को बारिश–आंधी का येलो अलर्ट

|

Share:


रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के अंतराल में आंधी और मेघगर्जन जैसी स्थिति रही। हालांकि, कुछ जिलों में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही।

मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 मार्च यानी आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 19 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिलों के लिए मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में पड़ेगा असर

इसके अलावा मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी असर पड़ेगा। यहां ओलावृष्टि, मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब 21 मार्च तक रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Tags:

Latest Updates