पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पुण्यतिथि आज, मंत्री दीपिका पांडेय ने दी श्रद्धांजलि

|

Share:


आज 21 मार्च को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर कांग्रेस नेता नीरज सिंह की पुण्यतिथि है. आज पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है. सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा-धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री नीरज सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन और सादर श्रद्धांजलि।

https://x.com/DipikaPS/status/1902966620387152288

नीरज सिंह को लगी थी 25 गोलियां

बता दें धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की शूटरों ने 21 मार्च 2017 की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में नीरज सिंह को लगभग 25  गोलियां लगीं थीं।

पूर्णिमा नीरज सिंह ने चुनाव जीतकर लिया बदला

नीरज सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने राजनीति में कदम रखा। झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर 2019 में झरिया विधानसभा चुनाव लड़ा। रागिनी सिंह को चुनाव में पराजित कर अपने पति की हत्या का बदला लिया। रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह पर हत्या का आरोप है

 

Tags:

Latest Updates