झारखंड में मौसम सुहावना हो गया है लेकिन अब स्थिति भयावह भी हो सकती है. कई जिलों में रविवार यानी 23 मार्च को भारी बारिश ,वज्रपात और ओला वृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने रविवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओला वृष्टि की भी संभावना है। वज्रपात का भी खतरा हो सकता है।
तूफान का अलर्ट जारी
धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर, बोकारो, गढ़वा,पलामू, चतरा और लोहरदगा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। किसानों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। 24 मार्च से फिर मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है।