बिहार में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजेश राम को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आज राजेश राम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. राजेश राम ने यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी का जहां लाइन स्पष्ट कर दिया वहां यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस बिहार गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी या फिर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.
आलाकमान करेगी फैसला
आरजेडी के साथ गठबंधन के सवाल पर राजेश राम ने साफ कर दिया कि अभी इस पर बात करने का सही समय नहीं है. इसपर पार्टी के आला कमान सही समय पर फैसला लेगी. इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, चुनाव के समय ही इसपर भी फैसला लिया जाएगा.
पहली बार पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
राजेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे थे. विधायक राजेश कुमार सबसे पहले आश्रम पहुंचने पर आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर प्रणाम किया फिर प्रवेश किए. इसके बाद वे आश्रम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.