झारखंड के श्रीराम भक्तों के लिए बड़ी खबर आ रही है.प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज का झारखंड आगमन हो रहा है. राजन जी महाराज बोकरो में कथा करेंगे,इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की भी संभावना जताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनजी महाराज के कथा का आयोजन 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में किया जाएगा. श्रीराम कथा के पहले दिन श्रीराम कथा महिमा, शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम जन्मोत्सव, बाल लीला, सीताराम विवाह, श्रीराम मंगल यात्रा, केवट प्रसंग, भरत चरित्र एवं 4 अप्रैल को सुंदरकांड तथा श्रीराम राज्याभिषेक होगा.
श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट ने क्या कहा
इस बारे में श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट (बोकारो) की ओर से बताया गया कि श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र एवं श्रीराम कथा मर्मज्ञ राजन जी महाराज अपनी अमृतवाणी से श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे.
प्रमोद सारस्वत ने दी जानकारी
भागवत प्रेमी रांची निवासी प्रमोद सारस्वत ने जानकारी दी है कि 15 जनवरी 2023 को रांची के हरमू मैदान में राजन जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया था. सौभाग्य की बात है कि झारखंड के बोकारो में उनका आगमन हो रहा है. 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक वे श्रीराम कथा की अमृतवर्षा करेंगे.