Raghuwar Das इस्तीफा देने को तैयार, BJP के ये बड़े नेता 24 घंटे में बदलेंगे अपनी पार्टी ?

, , ,

|

Share:


TFP/DESK : आने वाले 24 घंटे के भीतर झारखंड में पांच ऐसे बड़े घटनाक्रम होने जा रहे हैं, जिसका व्यापक असर झारखंड की सियासत पर पड़ेगा। पांच ऐसे घटनाक्रम, जो इस विधानसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे और कई सीटों पर नतीजों को बदल सकते हैं। जी हां, कई नेता अपनी पार्टी छोड़ कर विरोधी गुट में शामिल हो रहे हैं, कई सीनियर नेताओं का टिकट कट रहा है, जिनमें से कुछ मंत्रियों के भी नाम हैं, कई ऐसे नेताओं को पार्टियां टिकट दे रही हैं, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

ये नेता बदल सकते है पाला !

आपको क्या लगता है, क्यों भाजपा, कांग्रेस या झामुमो की प्रत्याशियों वाली सूची जारी नहीं हो पा रही है? जबकि बैठक तो दो दिन पहले ही हो गई है, फैसला हो गया है। कहां बात अटक रही है?
दरअसल सभी पार्टियां विरोधी पार्टियों से ऐसे जिताऊ नेता पर नजरें गड़ाए बैठी हैं, जिनका टिकट काटा जा रहा है, या जो बागी हो सकते हैं।

उन्हें अपने पाले में कर चुनाव जीतने की रणनीति पुरानी है, इसमें कुछ गलत भी नहीं है, लेकिन इतना तो जरूर है कि झारखंड में ये जोड़-तोड़ बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा।

अजय नाथ शाहदेव BJP से लड़ेंगे चुनाव 

शुरुआत में बातें हुईं कि कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव भाजपा की टिकट पर हटिया से चुनाव लड़ेंगे। कई मीडिया संस्थानों ने यह खबरें चलाईं कि वे 17 अक्टबर को भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन 17 अक्तूबर बीत गया, ऐसा हुआ नहीं। ऐसे ही कई संभावनाएं या सूचनाएं, जिसके घटित होने की पुख्ता जानकारी पत्रकारों के पास हैं, या थीं, वे सब अचानक रुक गई हैं।

क्या होने वाला है झारखंड की सियासत में, किन सीटों पर बदले जा सकते हैं प्रत्याशी और कौन से बड़े नेता अपनी पार्टी छोड़कर विरोधी पार्टी में हो सकते हैं शामिल?  इन सभी सवालों का हम देने जा रहे हैं जवाब और बताने जा रहे हैं आपको झारखंड की उन पांच घटनाक्रम के बारे में जो आने वाले 24 घंटे में घटित होने वाले हैं।

इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज

शुरुआत राजधानी के आस पास से करते हैं। तीन सीटों लेकर चर्चाएं तेज हैं। रांचीं, हटिया और कांके। हटिया से भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल को रांची से टिकट देने की बात पर फिर से संशय के बादल थे। बताया गया कि अजय नाथ शाहदेव भाजपा में नहीं जा रहे हैं, क्योंकि सीपी सिंह ने जोर लगा दिया है, वे सातवीं बार रांची से चुनाव लड़ सकते हैं।

लेकिन हम आपको पुख्ता जानकारी दे रहे हैं कि रांची से सीपी सिंह का टिकट फाइनली काट ही दिया गया है और नवीन जायसवाल भाजपा की टिकट पर रांची से चुनाव लड़ेंगे। खाली हुई हटिया सीट से अजय नाथ शाहदेवचुनाव लड़ेंगे, जिसका अर्थ है कि अजय नाथ शाहदेव भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसमें अब कहीं कोई अटकल नहीं है।

दूसरी तरफ कांके से कमलेश राम का टिकट फाइनल हो गया था, सूची में नाम आ चुका था। लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है। जी हां, भाजपा ने कांके सीट से कमलेश राम की जगह जीतू राम को जगह दी है। यानी कांके सीट से जीतू राम का नाम अब फाइनल हो गया है। भाजपा की टिकट पर वे ही यहां से चुनाव लड़ेंगे।

जरमुंडी से राजपलिवाल होंगे कांग्रेस प्रत्याशी ?

दूसरी बड़ी जानकारी संताल की एक बहुत ही अहम सीट से है। वो सीट है जरमुंडी, जहां से कांग्रेस के विधायक बादल पत्रलेख झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख का टिकट काट रही है। और जरमुंडी से जिसे पार्टी टिकट दे रही है, वो नाम है राज पालिवाल का। जी हां, राज पालिवाल भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि मधुपुर से गंगा नारायण का नाम भाजपा ने फाइनल कर दिया है।

मधुपुर से चुनाव लड़ते आए है राजपलिवाल

आपको जानकारी है कि राज पालिवाल भाजपा की टिकट पर मधुपुर से चुनाव लड़ते आ रहे थे, लेकिन 2021 के उपचुनाव में भाजपा ने आजसू के गंगा नारायण को अपनी पार्टी में शामिल करा कर उन्हें चुनाव लड़वा दिया। इस तरह राज पालिवाल का टिकट काट दिया गया।

अब जब 2024 में विधानसभा का चुनाव आया, तो फिर से गंगा नारायण को ही टिकट दिया गया। राज पालिवाल समझ गए कि अब भाजपा उन्हें टिकट नहीं देने वाली है। मधुपुर चूंकि झामुमो के पास है और वहां से हफीजुलहसन अंसारी का चुनाव लड़ना तय है, उन्होंने कांग्रेस से संपर्क किया या कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया और जरमुंडी पर बात बन गई है।

राज पालिवाल कांग्रेस की टिकट पर जरमुंडी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, बादल पत्रलेख का टिकट पार्टी ने काट दिया है। भाजपा की तरफ से यहां से देवेंद्र कुंवर को मौका दिया जाएगा। देवेंद्र कुंवर 2000 से ही यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। एक बार भाजपा की टिकट पर जीते भी हैं। भाजपा से वे झामुमो गए, फिर जेवीएम में रहे और अब फिर से भाजपा में हैं। उन्हें भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

जमशेदपुर पूर्वी से ये लड़ सकते है चुनाव

घटनाक्रम नंबर 4– जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय चुनाव नहीं लड़ेंगे ये बात तो साफ हो ही गई थी। यह बात भी अब साफ हो गई है कि रघुवर दास भी यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सरयू राय अपनी पुरानी सीट जमशेदपुर पश्चिमी लौटेंगे, बन्ना गुप्ता को चुनौती देंगे। इधर जमशेदपुर पूर्वी में राम बाबू तिवारी या पूर्णिमा दास में से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है।

इस प्रकरण को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। दरअसल जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा के कार्यकर्ता ही दो गुट में बंटे हुए हैं। एक वो, जो रघुवर दास के साथ हैं, दूसरे वो जो रघुवर दास के विरोध में हैं।

रघुवर अपनी बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिलवाना चाह रहे हैं, लेकिन उनका विरोधी गुट विरोध कर रहा है, रामबाबू तिवारी इसी गुट से हैं, जो इस सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इन्हीं दोनों के बीच पार्टी को फैसला लेना है। दोनों में से किसे टिकट मिलता है, यह देखना होगा। लेकिन रघुवार दास यहां से चुनाव नहीं लडेंगे, यह बात तय है।

बाघमारा से शत्रुघन महतो का नाम फाइनल ?

चलते हैं बाघमारा की तरफ। भाजपा की टिकट पर ढुल्लु महतो यहां से लगातार दो बार विधायक बने, इसके पहले वे जेवीएम कोटे से भी विधायक रह चुके हैं। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन यहां से भाजपा ने शरद महतो यानी षत्रुघ्न महतो का नाम फाइनल कर दिया है। उन्हें टिकट मिल रहा है। शरद ढुल्लू महतो के भाई हैं, और बाघमारा से अपनी दावेदारी कर रहे थे। पार्टी ने उनके नाम पर अब मुहर लगा दी है।

शरद महतो को आजसू को भी टिकट देने को तैयार थी। लेकिन यह सीट भाजपा के कोटे में गई है, इस तरह शरद महतो भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

यहां से कांग्रेस की टिकट पर अभी कोई नाम फाइनल नहीं हैं, लेकिन यहां से पूर्व विधायक जलेश्वर महतो फिर से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव हो सकता है, इस लिहाज से पार्टी टिकट देने पर विचार कर सकती है, लेकिन पार्टी का निर्णय अभी आया नहीं है।

इसी सीट पर जयराम की पार्टी JLKM ने भी अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है, हालांकि अभी तक यहां उनकी पार्टी की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका भी प्रभाव इस सीट पर रहेगा। स दिलचस्प सीट पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

दर्शकों, हमने आपको झारखंड के पांच बड़े घटनाक्रम के बारे में बताया जो एक दिन के भीतर घटित होंगे। जल्द ही सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी और तमाम सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ जाएगें।

Tags:

Latest Updates