राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज अहले सुबह बारिश हुई. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज दिन भर आंशिक बादल छाए रहेंगे. कोल्हान प्रमंडल में आज वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है.
इसके अलावे 22 फरवरी तक कई जिलों में वज्रपात , मेघगर्जन, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभवना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग केंद ने रांची, रामगढ़ बोकारो, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूंम पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और खूंटी जिले में आज से लेकर 22 फरवरी की सुबह 8.30 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान राज्य के दक्षिणी पूर्वी एवं निकटवर्ती जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बन सकती है.
जबकि राज्य के कुछ अन्य जगहों पर गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.