सैंकड़ो की संख्या में महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

, ,

|

Share:


रांची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘आ अब लौट चले’  के तहत रविवार को रांची के विद्या नगर के करम चौक में मिलन समारोह आयोजित किया गया. यह आयोजन सुमन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा.

इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राजेश ठाकुर उपस्थित हुए. राजेश ठाकुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे के सशक्त नेतृत्व एवं राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से लोगों की कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है. यही वजह है की आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रही है. कांग्रेस पार्टी ही है जिन्होंने देश की पहली महिला को प्रधानमंत्री बनाया. देश की पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बनाया देश कि पहली लोकसभा स्पीकर महिला मीरा कुमार को बनाया.

आगे उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की बात को सदन में पुरजोर तरीके से रखते हैं और आज राज में हमारे गठबंधन की सरकार हमारी महिलाओं की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं, जैसे फूलों झानो आशीर्वाद योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना झारखंड में धार्मिक पुत्र पुत्री छात्रवृत्ति योजना झारखंड निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना झारखंड महिलाओं किशोरी कल्याण योजना झारखंड निर्माण मातृत्व प्रसुविधा योजना सर्वजन पेंशन योजना विधवा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है.

साथ ही इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि महंगाई की मार से महिलाओं का चूल्हा जल चुका है. आज महिला अपने बच्चों को लेकर चिंतित है रोजगार को लेकर आज संकल्प लेने का दिन है कि जिस तरह से केंद्र में बैठी हुई अंधेरी बहरी सरकार लोगों को झूठा सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज होने का काम किया महिलाओं को जागरूक होना होगा ऐसे झूठे लोगों से बचना होगा.

आगे इस कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कृषि विपणन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि इस विद्यानगर करम चौक में सुमन कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है.

 

Tags:

Latest Updates