झारखंड के इस जिले में गर्मी ने तोड़ी 10 साल का रिकॉर्ड…

, ,

|

Share:


Ranchi : झारखंड के पलामू जिला में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के डाल्टेनगंज में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इससे पहले छह मई 1978 को पलामू में उच्चतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

वहीं मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा में हीटवेव की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि बीते मंगलवार को लोहरदगा और चतरा में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 43.3 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 43.3 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस और हजारीबाग में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यहां तक कि राजधानी रांची में भी तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।

Tags:

Latest Updates