CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बाहा पर्व पर कदमा सरना स्थल में की पूजा- अर्चना

,

|

Share:


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को बाहा पर्व के मौके पर जमशेदपुर के कदमा स्थित सरना स्थल पहुंचे. यहां दोनों ने विधि – विधान से पूजा अर्चना की और झारखंडवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.

वहीं पूजा की तस्वीरों को सीएम हेमंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा किया है.

सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा प्रकृति के महापर्व बाहा पर्व के अवसर पर जमशेदपुर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की. साथ ही गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1898358993468215445

वहीं कल्पना सोरेन ने एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा आज जमशेदपुर के कदमा स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में हेमन्त जी के साथ बाहा पर्व के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद माँगा. प्रकृति से प्रेम, संस्कृति का सम्मान, यही हमारी पहचान! जय जोहार! जय झारखण्ड!

https://x.com/JMMKalpanaSoren/status/1898353713300856893

Tags:

Latest Updates