जयंत सिन्हा और राज सिन्हा को भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

, ,

|

Share:


Ranchi : हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज किया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने और वोट नहीं देने को लेकर पार्टी ने तलब किया है।

वहीं प्रदेश भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की साइन से लेटर जारी किया गया है।

प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है, तब से आप चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं। आप संगठनात्मक कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आप इस संबंध में दो दिनों में स्पष्टीकरण दें।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को शोकॉज किया है. महामंत्री ने लिखा है कि जबसे धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुलू महतो को प्रत्याशी घोषित किया गया है, सांगठनिक कार्य एवं चुनाव कार्य में आपकी रुचि नहीं दिख रही है.

साथ ही, क्षेत्र के चौक-चौराहे पर आपके द्वारा हमेशा भाजपा एवं घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध नकारात्मक बातें बोली जा रही हैं. इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आप दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपको पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाये.

Tags:

Latest Updates