भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, झारखण्ड से इस नेता पर पार्टी ने जताया भरोसा

, ,

Share:

Ranchi : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये स्टार प्रचारक बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के लिए प्रचार करेंगे। सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का भी नाम शामिल है. वे झारखंड भाजपा के एकमात्र नेता हैं, जो बिहार में प्रचार करेंगे.

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भाजपा ने दीपक प्रकाश को भी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह आदि के नाम भी शामिल हैं.

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं

दीपक प्रकाश लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं, और वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं. पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ है और उन्होंने सामान्य कार्यकर्ता से लेकर राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किया है. वे झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

उनकी राजनीतिक रणनीति को पार्टी भी स्वीकार करती है. जानकारों के अनुसार, वे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के काफी करीबी रहे हैं. कहा जाता है कि बाबूलाल मरांडी के भाजपा वापसी में सांसद दीपक प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका थी. भाजपा ने दीपक प्रकाश को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य भी बनाया है. राष्ट्रीय कार्य समिति में झारखंड से एकलौते दीपक प्रकाश ही हैं.

बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश के बीच गहरा नाता

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश के बीच गहरा नाता है। जानकारी के अनुसार, 2005 में जब बाबूलाल ने भाजपा से अलगाव का फैसला किया, तो दीपक प्रकाश भी उनके साथ रहे. हालाँकि, दीपक प्रकाश 2009 में भाजपा में फिर से शामिल हो गए. उसके बाद से, पार्टी ने उन पर विश्वास जताया.  उन्होंने कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली हैं और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया। अब पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में देख रही है और उनकी रणनीति पर पूरा भरोसा कर रही है.

Tags:

Latest Updates