BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा पहुंचे रांची, नेताओं ने किया भव्य स्वागत

,

Share:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार (15 सितंबर) को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का पार्टी नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. जेपी नड्डा के स्वागत के लिए झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची सांसद संजय सेठ और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. बता दें कि रांची एयरपोर्ट से ही जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए. जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए.

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेपी नड्डा के साथ एयरपोर्ट पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा “आज छत्तीसगढ़ की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के क्रम में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी का रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुभ आगमन हुआ. भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया.  हमें पूर्ण विश्वास है, आपके मार्गदर्शन में निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं कुशासन मुक्ति दिलाएगी.”

छत्तीसगढ़ में इसी साल होने हैं विधानसभा के चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य के लोगों, कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरना चाहती है. इसलिए पार्टी राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा के जरिए भाजपा, राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाने के साथ-साथ लोगों के बीच भाजपा की पकड़ को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया जाएगा.

रांची सांसद संजय सेठ ने भी किया ट्वीट

जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले नेताओं की लिस्ट में रांची से सांसद संजय सेठ का नाम भी शामिल था. जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने ट्वीट कर लिखा “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,  हम सबके अभिभावक आदरणीय जेपी नड्डा जी का भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि पर स्वागत, अभिनंदन. आपका आगमन संगठन व कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा, जोहार.

 

Tags:

Latest Updates