जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 12वीं पुन्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

,

Share:

आज जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 12वीं पुन्यतिथि है. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जस्टिस शाहदेव चौक पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे जस्टिस एलपीएन शाहदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित की. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड के प्रथम भूमिपुत्र न्यायाधीश नहीं थे. साथ ही झारखंड आंदोलन में उनके योगदान की भी चर्चा की. पूरे एक दशक तक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया. उनके अंदर झारखंड अलग राज्य के लिए एक छटपटाहट थी.

आगे उन्होने कहा कि जस्टिस शाहदेव जैसे बुद्धिजीवियों के आंदोलन से जुड़ने से समाज में एक बहुत सकारात्मक संदेश गया और झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ. मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी मौजूद रहे.

जस्टिस शाहदेव ने मूलवासियों के एक बड़े वर्ग को आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. झारखंड आंदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव की प्रखर भूमिका रही.

Tags:

Latest Updates