आदित्य एल1 कल होगा लॉन्च, इसरो की टीम ने की पूजा-अर्चना

,

Share:

चंद्रयान 3 की अपार सफलता के बाद अब इसरो सूर्य का भी अध्ययन करने को तैयार है. कल यानी 2 सितंबर को इसरो की टीम भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल1 मिशन लॉन्च करने वाला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम आदित्य-एल1 मिशन के मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची.

इसरो की टीम ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आदित्य एल1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को चेन्नई में बताया था, ‘‘रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं. हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है.”

बता दें बीते  23 अगस्‍त 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी. इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया.

 

 

Tags:

Latest Updates