बिहार में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी, पहले ही कर लें बचाव के उपाय!

|

Share:


देशभर में होली के आगमन के साथ-साथ अब गर्मी का अहसास होना भी शुरु हो चुका है. बिहार में भई गर्मी का सितम बढ़ने लगा है. मार्च के शुरुआत से ही अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. आगे अब और भी गरमी बढ़ने वाली है. बता दें पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, जबकि 72 घंटों में अधिकतम में तीन से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। पछुआ के कारण सुबह-शाम मौसम शुष्क होने के साथ गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक के आसपास और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। हालांकि, इसका प्रभाव प्रदेश के ऊपर कुछ खास नहीं पड़ेगा। थोड़ा असर पड़ सकता है।

Tags:

Latest Updates