राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई संगम में डुबकी

|

Share:


देशभर में लोगों के मन में महाकुंभ को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है. सभी संगम में डुबकी लगाने को बेताब हैं इसी बाच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. महामहिम ने संगम में बोट की सवारी के साथ ही पक्षियों को दाना खिलाया। वीवीआईपी दौरे के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं।

प्रयागराज में बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

शाम में दिल्ली के लिए होंगी रवाना 

राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने 6 बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ना केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा।

Tags:

Latest Updates