पूरे झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. पिछले तीन दिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली. फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी का एहसास होने लगा. हालांकि अब मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है और 16 जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के संभावना दिखाई दे रहे है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इस वजह से सुबह में हल्की धंध रहेगी लेकिन जैसे जैसे धूप खिलेगी, लोगों को गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश होने की संकेत नहीं दिए है.
विभाग के अनुसार गोड्डा, गुमला , लोहरदगा, लातेहार व हजारीबाग में सुबह शाम ठंड का असर देखने को मिलेगा. आज कोई खास बदलाव मौसम में नहीं देखा जाएगा. आज भी बर्फीली हवा चलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा.
वहीं बीते 24 घंटे की बात करे तो. राज्य में 24 घंटे में चतरा का रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबिक सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई. जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही है.