CSK के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

,

|

Share:


Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार दोपहर को रांची पहुंचे. आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी. आखिरी मैच निराशा के साथ खत्म होने के बाद माही रांची लौट आये है.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही धोनी लाल रंग की कार में बैठकर अपने फॉर्म हाउस के लिए रवाना हो गए. हालांकि रांची लौटने पर धोनी ने किसी से कोई बात नहीं की. इस दौरान फैन्स ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. वहीं धोनी के रांची लौटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स पहले से ही एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे.

धोनी के आते ही धोनी-धोनी के नारा लगाने लगे.वहीं धोनी को लेकर ये अटकलें तेज हो गई है कि वे जल्द संन्यास लेने वाले है. हालांकि धोनी ने संन्यास को लेकर न तो मीडिया से कोई बात की है और न ही फ्रेंचाइजी से.

दूसरी ओर खबर ये भी चल रही है कि एमएस धोनी अगर आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हैं, तो वो अगले सीजन चेन्नई टीम के मेंटर के रूप में नजर आएंगे. ऐसा दावा टीम इंडिया के खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने की है.

Tags:

Latest Updates