भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया युवा संवाद कार्यक्रम

, ,

|

Share:


Ranchi : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे हजारों की संख्या में रांची के विभिन्न क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया.

“देश की तरक्की में युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है और कैसे देश को आगे बढ़ाने में युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं” इस पर विस्तृत चर्चा की गई.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भारत का मान और सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा हैं. आज विश्व मे सभी भारत को सम्मान की नजरों से देखते है.

मोदी जी के नितृत्व में लगातार हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित की गई। आज देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मोदी जी के नेतृत्व में विश्व स्तरीय बनता जा रहा है. लगातार भारत शिक्षा ,स्वास्थ्य , सैन्य,आंतरिक सुरक्षा ,तकनीक और आर्थिक रूप से विकसित राष्ट्र बनने की ओर मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ रहा है. मोदी सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए सभी संकल्पों को पिछले 10 सालों में पूरा किया है.

आज देश का हर नागरिक अपने आप को मोदी के परिवार का सदस्य मानता है. आज हमारे देश का युवा मोदी जी की ओर विश्वास भरी नजरों से देखता है. मोदी जी के दिल में युवा है और युवाओं के दिल में मोदी जी हैं. कहा कि युवा, महिला, किसान ,गरीब सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करते है.

सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची के युवा देश निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए तत्पर है. राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सैकड़ो युवा संवाद में शामिल हुए हैं और इनको एक मंच पर लाने का काम युवा मोर्चा रांची महानगर ने किया इसके लिए मैं सभी को साधुवाद देता हूं.

लगातार मोदी जी ने देश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का हाथ पकड़ कर उसको विकाश के मुख्य धारा में लाने का काम किया है,मोदी जी ने देश की महिलाओं के लिए देश के किसानों के लिए ,यहां की जरूरतमंद लोगों के लिए ,युवाओं के लिए वह कैसे मजबूत हो इसके लिए लगातार काम किया है ,आज हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है  बहुत जल्द हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी जी के नेतृत्व में हो जाएंगे.

भरतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा आज देश का युवा मजबूत हुआ है आज हमारी आधी से अधिक आबादी युवा है आज हम पांचवीं सबसे बड़े अर्थव्यवस्था है बहुत जल्दी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले लगातार देश का युवा विज्ञान में ,तकनीक में ,खेल में मजबूती से आगे बड़ रहा है और इस कड़ी में रांची के युवाओं की भी अहम भूमिका है और उनकी इस भूमिका को मजबूती के साथ उनके सहयोगी के रूप में निभाने का काम भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगा.

मौके पर रोमित नारायण सिंह ने कहा की युवा संवाद जैसे मंचों के माध्यम से बाजी में युवा मोर्चा रांची महानगर लगातार रांची के युवाओं की आवाज बनने का प्रयास कर रहा है करता रहेगा. और रांची के युवा कैसे आगे बढ़े कैसे राष्ट्र का निर्माण करें कैसे देश का निर्माण करें आगामी चुनाव में अपनी कैसी माहिती भूमिका निभाएं ताकि देश का भविष्य और मजबूत हो सके आज सभी कोई आज देश का युवा मोदी का परिवार है।

कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ,किसान मोर्चा महामंत्री ललित ओझा ,संजय महतो, प्रियांक भगत, रंजीत नाथ शाहदेव ,कुंदन कुमार, राहुल सहदेव, बबन बैठा,तरुण दास ,कुणाल कुमार ,सुरेश शर्मा ,विवेक सिंह ,रोहित सिंह, मनीष कुमार, मोहित दुबे ,राहुल रॉय ,विशाल यादव सहित हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए.

Tags:

Latest Updates