bjp flag.

बिहार भाजपा संगठन में महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी

|

Share:


बिहार भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब पार्टी संगठन में महिलाओं को एक तिहाई पदों पर हिस्सेदारी मिलने जा रही है. बिहार भाजपा संगठन में अब एक तिहाई महिलाएं पदधारक होंगी. इसके लिए कमेटी बनने वाली है.

बता दें कि प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की बैठक में यह फैसला हुआ .

पार्टी ने पहली बार दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है और 49 महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही पार्टी ने कई और अहम फैसले लिए हैं. राज्य सरकार की ओर से प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का गठन होने वाला है.

इसमें दो उपाध्यक्ष और 20 सदस्य होंगे. इसमें दो महिला , दो एससी एसटी , अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा का कोटा तय कर दिया गया. जिला कार्यसमिति 91 सदस्यीय कमेटी बनेगी.

इसमें 30 महिलाएं, छह अनुसूचित जाति-जनजाति के नेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा. पार्टी में सात मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया है, जिसमें 30 सदस्यीय कार्यसमिति रहेगी.

Tags:

Latest Updates