हॉकी बिहार की मान्यता क्यों रद्द कर दी गई ?

|

Share:


गुजरा हुआ साल जाते जाते बिहार के अभ्यर्थियों को निराशा दे गया और अब नया साल राज्य के खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर लेकर आ गया है. राज्य के हॉकी खिलाड़ियों के लिए बेहद निराश करने वाली खबर आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने हॉकी बिहार की मान्यता को रद्द कर दिया है.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि चार दिसंबर को हॉकी बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने राजगीर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर 4 दिसंबर को कुछ शिकायत की थी. मुस्ताक अहमद ने ना तो हॉकी इंडिया के अधिकारियों के साथ सहयोग किया ना बिहार के खेल से जुड़े अधिकारियों के साथ सहयोग किया. इसके अलावा हॉकी बिहार के पास भविष्य में खेल को प्रमोट करने के लिए कोई योजनाएं भी नहीं है.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पत्र में कहा है कि हॉकी इंडिया की ओर से 12 दिसंबर को मुस्ताक अहमद को शो कॉज नोटिस भेजा गया था. 7 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं आया. जिसकी बात 30 दिसंबर को हॉकी इंडिया की ओर से निर्णय लिया गया कि बिहार हॉकी की मान्यता को रद्द की जाती है.

वहीं इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने  बिहार ओलंपिक एसोसिएशन को लेकर अपने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन में कहा कि -“बिहार के खेल संगठनों में ना कोई नीति है ना ही कोई नियम है. खेल संगठनों के पास खेल के आयोजनों कि भविष्य की कोई योजनाएं भी नहीं है. खेल संगठन में जो लोग हैं, उन्हें अपने पद की भूमिका और दायित्व तक की जानकारी नहीं है.”

 

Tags:

Latest Updates