नगर निगम और नगरपालिका में क्या है अंतर ?

|

Share:


झारखंड में नगर निकाय चुनाव की चर्चा खूब जोरों पर है लेकिन क्या आपको पता है नगर निगम और नगर पालिका में क्या अंतर है. तो हम आपको बता देते हैं.

नगर निगम क्या है

आमतौर पर नगर निकाय की व्यवस्था बड़े शहरों में होती है, जिन शहरो की आबादी 5 लाख से अधिक होती है वहां नगर निगम काम करती है. हर नगर निगम में कई वार्ड होते हैं. हर वार्ड में प्रत्याशी खड़े होते हैं.उन्हें जनता वोटिंग के जरिए चुनती है. चुने हुए प्रत्याशी पार्षद कहलाते हैं. ये पार्षद मिलकर नगर निगम में फैसले लेते हैं .हर नगर निगम का प्रमुख मेयर होता है, जिसका चुनाव सीधे वोटों के जरिए जनता ही करती है. ये नगर निगम का प्रमुख होता है.

नगरपालिका क्या है

नगर पालिका भी स्थानीय निकाय संस्था है .ये नगर निगम से जनसंख्या और क्षेत्रफल में छोटा होता है. आमतौर पर छोटे शहरों और कस्बों में नगरपालिकाएं होती हैं. ये भी वार्डों में बंटी होती हैं. ये नगर निगम से छोटा और नगर पंचायत से बड़ा होता है. किसी क्षेत्र को नगर निगम बनने के लिए उसकी जनसंख्या 1 से 5 लाख के बीच होनी चाहिए. नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं. उसका चुनाव सीधे जनता करती है.

Tags:

Latest Updates