खूंटी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से एग्रिको स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। आधे घंटे तक राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने कई मुद्दों पर बंद कमरे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यपाल रघुवर दास तीन दिनों से अपने गृह क्षेत्र जमशेदपुर में हैं। उन्होंने बताया कि शहर प्रवास के दौरान उनसे कई दिनों से मुलाकात नहीं हो सकी थी, परंतु पर्व-त्योहार के मौके पर यह अवसर मिला, जो हमारी सनातन परंपरा है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को अपने आवास पर रामनवमी का पताका लहराया. गुरुवार को खूंटी रवाना होने के पहले उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने घोड़ाबांधा से उनके एग्रिको स्थित आवास पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनकी काफी दिनों से शहर प्रवास के दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात नहीं हो पायी थी.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि पर्व-त्योहार के मौके पर एक-दूसरे से मिलना हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 2019 में जब अर्जुन मुंडा खूंटी से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर रघुवर दास थे।